फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शामठा स्कूल में एसएमसी का गठन, नरेश कुमार नानटा बने प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सभा में प्रस्ताव पारित कर रिक्त पद को भरने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शामठा में अभिभावकों की आम सभा की बैठक कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमल कैंथला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अभिभावकों की उपस्थिति के बीच सर्वसम्मति से नई स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। समिति में नरेश कुमार नानटा को अध्यक्ष और रमा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा बशीर, संगीता, कौशल्या, लच्छूमी सिंह, दुर्गा सिंह, चेतराम, गुलाम रसूल, रजीना, लोकिन्द्र, सुमित्रा, भगत राम, सुषमा, नारायण सिंह, सुदर्शना, कृष्णा, देवेंद्र, नजीबुद्दीन, प्रताप सिंह, ममता और प्रिया को सदस्य बनाया गया। बैठक के दौरान विद्यालय के विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। सभा में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार से विद्यालय में लंबे समय से रिक्त पड़े प्रधानाचार्य, स्नातक विज्ञान अध्यापक, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता, वरिष्ठ सहायक और लिपिक के पदों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र भरने की मांग की गई। अभिभावकों का कहना था कि इन महत्वपूर्ण पदों के खाली रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई और विद्यालय के प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से जल्द नियुक्तियां कर विद्यार्थियों के हित में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें