फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और शिशमा बनी उपाध्यक्ष

विज्ञापन
पीएम स्कूल रामपुर में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष स्कूल प्रधानाचार्य के साथ: प्
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। स्कूल प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया। इसमें राजेंद्र सिंह को अध्यक्ष और शिशमा ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। अकादमिक समिति में उपासना, साधना, गुरदेव मुनी, एकता, कौशल्या, हरीश और अर्चना को सदस्य चुना गया। स्कूल निर्माण समिति में सुरेश कश्यप, मधु, अंजू, राजकिरण, मीना और रीता जोशी को सदस्य चुना गया। स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष शिशमा ने सभी का आभार प्रकट किया।

पीएम स्कूल रामपुर में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष स्कूल प्रधानाचार्य के साथ: प्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें