संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)। चौपाल उपमंडल में उपभोक्ताओं के लिए आरडीएसएस (पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना) के तहत स्मार्ट मीटर परियोजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं के घरों में पुराने मीटर को नए स्मार्ट मीटर में बदल दिया गया है, उनका बिल हर महीने की 10 तारीख से पहले आता है। यह बिल उपभोक्ता को मेल या संदेश के माध्यम से भेजा जाता है। विद्युत उपमंडल नेरवा के कनिष्ठ अभियंता भारत भूषण ने बताया कि यदि उपभोक्ता को बिलिंग संदेश या मेल प्राप्त नहीं होते हैं, तो वे मीटर रीडर के माध्यम से उपमंडल कार्यालय में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।