फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल की साक्षी ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
जुब्बल की साक्षी ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल तहसील के बटाड़ गांव निवासी साक्षी स्टेटा ने वरिष्ठ महिला राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। साक्षी ने अंडर-73 किलोग्राम कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल की है। साक्षी का चयन अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से साक्षी के परिजनों में खुशी है। इससे पहले साक्षी इंटर कॉलेज ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं। वर्तमान में साक्षी आरकेएमवी कॉलेज शिमला में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। पिता गोवर्धन सिंह और माता सुषमा देवी ने बताया कि बेटी की उपलब्धि से वह काफी खुश है। साक्षी ने उनका नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि साक्षी अब राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा के लिए तैयारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें