एबीवीपी ने मुख्यमंत्री को मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद किन्नौर इकाई ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें जिले के एकमात्र महाविद्यालय की कमियों को लेकर अपनी मांगें रखी गईं। ज्ञापन से बताया कि महाविद्यालय में कई आवश्यक सुविधाओं की कमी है, जिनका समाधान जल्द किया जाना आवश्यक है। कॉलेज के छात्रावास के निर्माण और महाविद्यालय में सभागार का कार्य को गति दी जाए। महाविद्यालय के पुस्तकालय में आधुनिक पुस्तकें उपलब्ध करवाईं जाएं। महाविद्यालय में स्मार्ट कक्षाएं शुरू की जाएं। इसके अलावा जिले में कई अन्य कमियों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। रिक्त शिक्षकों के पदों को भरने की मांग उठाई गई। साथ ही अस्पताल में ईएनटी डॉक्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन ऑपरेटर को नियुक्त करने की मांग रखी। इस अवसर पर जिला संयोजक ईश्वर नेगी, इकाई अध्यक्ष सुमीत नेगी और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।