फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल-चौकिया-झिकनीपुल सड़क पर छोटी गाड़ियों को हो रहा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू) । उपमंडल चौपाल के चौपाल-चौकिया-झिकनीपुल सड़क के खस्ताहाल होने से छोटी गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, खस्ताहाल सड़क से पंचायत चान्जू, झिकनीपुल, पौडिया, रुसलाह और लानीबमटा के ग्रामीण परेशान हैं। इस सड़क पर दलदल और कई जगह संकरी नालियां और गड्ढे बन गए हैं। कई जगह सड़क तंग होने के कारण वाहन पासिंग प्वाइंट नहीं होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन को पास देने के लिए कई जगह पांच सौ मीटर बैक जाना पड़ता है। सड़क पर नालियां नहीं बनी हैं और बरसात का सारा पानी सड़क पर बहता है। इस मार्ग पर रोजाना एचआरटीसी की सात बसें हिचकोले मारती चलती हैं और छोटी गाड़ियों के लोग भी इसी मार्ग से सफर करते हैं। बमराड़ से बाहलधार तीन किलोमीटर पर टारिंग पूरी तरह उखड़ गई है। मार्ग पर विभाग ने मिट्टी बिछाकर जो गड्ढे भरें थे, उनसे मिट्टी बाहर निकल गई है। चान्जू पंचायत के पूर्व प्रधान रमेश नेहटा, पौडिया पंचायत के प्रधान तपेंद्र मोहन शर्मा, बमटा पंचायत के पूर्व प्रधान ग्राम कमला देवी, राजेंद्र शर्मा, लायक राम नामटा, बागवान बलदेव सन्टा, महेंद्र सिंह, जगत राम, लोकेंद्र सिंह, आत्मा राम, राजेंद्र चौहान, अनिल चौहान, प्रकाश चंद, केदार सिंह, एडवोकेट मनोज गाजटा, आशीष जिंटा, लोकेंदर, मनोज चंदेल और पवन नेहटा ने सरकार से आग्रह किया है कि मार्ग को तुरंत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए जाएं। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग चौपाल राकेश ठाकुर ने कहा कि इस मार्ग को जल्दी पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें