फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेब के पेड़ का आकार बनाए रखने के लिए दें थिनिंग कट

विज्ञापन
किन्नौर की रूपी पंचायत में बागवानों को सेब प्रबंधन की बारीकियां सिखाते विशेषज्ञ। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रूपी में बागवानों को सिखाई बागवानी की आधुनिक तकनीक
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र किन्नौर के विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती के भी सिखाए गुर


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर/भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर जिले की दुर्गम पंचायत रूपी में कृषि विज्ञान केंद्र किन्नौर ने शीतोष्ण फल और फसलों को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया। शिविर में फल उत्पादन से संबंधित प्रशिक्षण, प्रूनिंग तकनीक और प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों-बागवानों को प्रशिक्षण दिया। फल विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार और गोविंद सिंह ने किसानों-बागवानों का मार्गदर्शन किया। विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार ने सेब और अन्य शीतोष्ण फलों की प्रूनिंग की नई वैज्ञानिक विधियां बताईं। उन्होंने कहा कि एक कुशल प्रूनर वह होता है, जो इस कार्य में कला और विज्ञान दोनों का संयोजन करता है। उन्होंने सलाह दी कि सेब के पेड़ का उचित आकार बनाए रखने के लिए थिनिंग कट दें और आवश्यकता पड़ने पर बड़े कट्स करें, लेकिन कॉलर कट सही तरीके से करें ताकि पेड़ के स्वास्थ्य और उपज पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने प्राकृतिक खेती के लाभ गिनाए और किसानों से प्राकृतिक खेती के घटकों को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रसायनों का उपयोग अब महंगा हो गया है और यह मिट्टी और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। वैज्ञानिक ट्रेनिंग व प्रूनिंग के साथ प्राकृतिक विधियां अपनाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। शिविर का संचालन डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के अधीन कार्यरत के वीके किन्नौर के विशेषज्ञों ने किया। रूपी पंचायत प्रधान रामेश्वर सिंह राजेल ने शिविर में आए अधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें