फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसजेवीएन की स्वतंत्र निदेशक आरती कुजूर ने किया रामपुर परियोजना का निरीक्षण

विज्ञापन
एसजेवीएन की स्वतंत्र निदेशक आरती कुजूर ने किया रामपुर परियोजना का दौरा। स्रोत : परियोजना प्रबंध
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सतलुज जल विद्युत निगम की स्वतंत्र निदेशक आरती कुजूर ने 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कुजूर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया। एसजेवीएन की स्वतंत्र निदेशक आरती कुजूर रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन पहुंची। यहां पहुंचने पर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने आरती कुजूर का स्वागत किया और उन्हें परियोजना की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों से अवगत करवाया। दौरे के दौरान आरती कुजूर ने पावर हाउस का भ्रमण किया और विद्युत उत्पादन, परियोजना के परिचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों के साथ संवाद करते हुए परियोजना के सुचारु, सुरक्षित एवं कुशल संचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने पावर हाउस, मुख्य नियंत्रण कक्ष और अन्य महत्वपूर्ण परिचालन इकाइयों का निरीक्षण किया। इस मौके पर परियोजना के सभी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें