नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा के सभागार में एक दिवसीय छात्रवृत्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला महाविद्यालय की छात्रवृत्ति समिति के तत्वावधान में हुई। समिति की सदस्य आराधना नेगी ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाई। महाविद्यालय के प्राचार्य बलबीर सिंह सागर ने विद्यार्थियों से सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यशाला में महाविद्यालय के विभिन्न स्नातक वर्गों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।