लूहरी परियोजना में एसजेवीएन के स्थापना दिवस पर मौजूद मुख्यातिथि और अन्य। स्रोत : परियोजना प्रबं
लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 मनाया एसजेवीएन का स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने धूमधाम से मनाया। सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक दलजीत सिंह और ममता भारद्वाज ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब नाचे। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एलएचईपी-1 विवेक शर्मा ने एसजेवीएन ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर रामपुर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह, अल्का जासवाल, अरविंद गुप्ता, संजीव कौशल सहित सभी विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। बच्चों, महिलाओं और कपल्स के लिए फन गेम्स आयोजित किए गए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने पीपुल्स चॉइस-एसजेवीएन स्टार अवार्ड्स के विजेता मनीष धीमान और निशांत कुमार को सम्मानित किया।