फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: धारगौरा स्कूल के छह खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धारगौरा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित ​​छात्रों के साथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धारगौरा के छह छात्रों का अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह छह खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य खोजानंद शर्मा ने बताया कि इन खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयन होने पर स्कूल के शारीरिक शिक्षक चेतन शर्मा को बधाई दी है। वहीं, सभी शिक्षकों ने चयनित खिलाड़ियों को स्कूल में स्वागत किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रशांत शर्मा और पियूष वेट लिफ्टिंग में प्रदर्शन करेंगे। रिले रेस में आशीष, प्रिंयस, अमन और अरमान ऊना में भाग लेंगे, जबकि 800 मीटर की दौड़ में आशीष भाग लेंगे। इस दौरान स्कूल के शिक्षक वीरेंद्र नेगी, ओपी कपूर, देविंद्र शर्मा, मदन रोल्टा, सीता कायथ, मंदोदरी, सुनंदा सूद, आरती आनंद, राकेश कायथ और राज नेगी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें