संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। तहसील परिसर चौपाल में हिमाचल ठोडा खेल एवं सांस्कृतिक संघ के तत्वावधान और चूड़ेश्वर सेवा समिति के सहयोग से छह अक्तूबर रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में नेत्र रोग, आंख, नाक, कान, गला रोग, आंतरिक चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, हड्डी रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग और शिशु रोग विशेषज्ञ मौजूद होंगे। हिमाचल ठोडा एवं सांस्कृतिक संघ के महासचिव ओपी मेहता ने बताया कि इस शिविर में भारत के बहुप्रतिष्ठित एवं शीर्ष संस्थान महर्षि मारकंडेश्वर चिकित्सा विश्व विद्यालय (सुल्तानपूर) सोलन के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे और उन्होंने सभी से इस शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।