फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिकनीपुल के चंजाल पुल में मकान क्षतिग्रस्त होने से छह लोग घायल

विज्ञापन
झिकनी पुल के चंजाल में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुआ घर - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत झिकनीपुल के चंजाल पुल गांव में भारी बारिश से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में परिवार के छह सदस्य घायल हो गए हैं। एक मंजिला मकान में दिल बहादुर पुत्र जीत बहादुर का परिवार का साथ रहता है। दिल बहादुर लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है। इस मकान में वह अपने परिवार के पांच अन्य सदस्यों के साथ रहता है। हादसा रात के समय पेश आया जब परिवार सोया हुआ था।
विज्ञापन

इसी बीच मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। इससे मकान की छत गिरने से परिवार के सदस्य घायल हो गए। इस घटना में करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हादसे में परिवार के सभी छह सदस्य घायल हो गए हैं। इसमें से तीन लोगों का नेरवा अस्पताल में भर्ती किया गया है। मकान ढहने के बाद परिवार बेघर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें