फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंज-सोलन मार्ग पर कार पर गिरीं चट्टानें, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
सोलन-सैंज मार्ग के समीप चट्टानों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
ठियोग। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के सोलन-सैंज-रोहडू़ मार्ग पर बल्ग के समीप रोहडू़ की ओर जा रही कार पर चट्टानें गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्यों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में घायलों का उपचार ठियोग अस्पताल में चल रहा है। कार में सवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार शाम करीब 6:30 बजे उस समय पेश आया जब उत्तर प्रदेश के चार लोग कार में सवार होकर सोलन से रोहडू़ की ओर आ रहे थे। इसी बीच जब कार बल्ग में माईपुल मंदिर के समीप पहुंची तो अचानक पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें कार पर जा गिरीं। इस हादसे में दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य सवार घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और बचाव कार्यों को शुरू किया।
मृतकों की पहचान उमेश चंद भाटी पुत्र स्वर्गीय हर सरन सिंह निवासी गांव शिलारपुर सेक्टर-101 नोएडा उत्तर प्रदेश और पिंकू पुत्र जगत सिंह निवासी गांव कणोली गाजियाबाद के रूप में हुई है जबकि घायलों में चालक रविंद्र सिंह (44) और दीपक शमिल हैं।
विज्ञापन

डीएसपी ठियोग रमेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को ठियोग अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि मृतकों के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है। वहीं एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल ने बताया कि फौरी राहत के रूप में मृतकों के परिजनों को दस हजार रुपये और घायल दो लोगों को पांच-पांच हजार रुपये फौरी राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें