जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक में अध्यक्षता करते उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन साद
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिले में छह स्थानों पर उचित मूल्यों की नई दुकानें खोली जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को घरद्वार पर सस्ता राशन मिल सकेगा। इसके अंतर्गत जिले के पूह उपमंडल के तहत चारंग और डूबलिंग, में निचार उपमंडल के तहत पूजे, यूला, क्राबा और यंगपा-2 में उचित मूल्य की नई दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। यह बात जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने कही।
बैठक में आवश्यक वस्तुओं और पदार्थों के वितरण एवं उपलब्धता के बारे में विस्तार से चरचा की गई। बैठक में विभाग ने बताया कि चारंग में समिति की उचित मूल्य की दुकान विस्तार बिंदु कुन्नू बस स्टैंड में खोली जाएगी जबकि पूजे में औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों को यूला और क्राबा में उचित मूल्य की दुकान खोलने से संबंधी सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यंगपा-2 और डूबलिंग में उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए दोबारा नए सिरे से विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक का संचालन जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले आदित्य बिंद्रा ने किया। उन्होंने बताया कि जिले में अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के दौरान लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 67 उचित मूल्यों की दुकानों, जिसमें 60 सरकारी सभाएं 6 व्यक्तिगत और 1 निगम द्वारा संचालित दुकान के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को अनुदानित दरों पर राशन सामग्री उपलब्ध करवाई गई। वर्ष 2021-22 के लिए 5.56 करोड़ रुपये की आवश्यक वस्तुएं वर्ष 2022-23 में जुलाई माह के अंत तक 1.30 करोड़ रुपये की आवश्यक वस्तुओं को वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं लेखराज सहित मौजूद रहे।