फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीता राम तीसरी बार चुने विद्युत कर्मचारी यूनियन किन्नौर के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन की बैठक रतन ज्योति की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सीता राम नेगी को तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। वहीं, सुशील कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, टापरी का उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार और पूह का उपाध्यक्ष संजीव कुमार को बनाया गया। इनके अलावा सांगला का उपाध्यक्ष अनिल कुमार, रिकांगपिओ का उपाध्यक्ष दिलदार को बनाया गया। वहीं याशिका को महिला अध्यक्ष, नीलम को उपाध्यक्ष और शुभम मेहता को उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ललित कुमार विद्युत उप मंडल रिकांगपिओ, शिव चंद को सचिव, विक्रम सिंह को संयुक्त सचिव, जामपाल सिंह को सह सचिव पूह, हितेश चंद को सह सचिव टापरी, राज बहादुर संयुक्त सचिव, जय कृष्ण को संयुक्त सचिव, रवि कुमार को सह सचिव रिकांगपिओ बनाया गया। इनके अलावा प्यारे लाल को संयुक्त सचिव एचपीपीसीएल, आनंद कुमार को सह सचिव (आउटसोर्स), मोहित कुमार को खजांची, प्रदीप कुमार को लेखा परीक्षक, रमेश कुमार को प्रेस सचिव, खजान सिंह को संगठन सचिव और सुनील दत्त को मुख्य सलाहकार चुना गया। चुनाव के बाद समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। अध्यक्ष सीताराम नेगी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें