रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू में मतदाता सूची के अवलोकन के लिए 24 सितंबर को विशेष बैठक का आयोजन किया जा रहा है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि लोग सुबह 11:00 बजे नगर परिषद कार्यालय में मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं। नगर परिषद के वार्ड और मतदान केंद्र की सूची से कोई मतदाता छूट गए या गलत मतदाता शामिल है, तो बैठक में सुझाव दर्ज करवा सकते हैं।