फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खंड पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सीता राम भारद्वाज

विज्ञापन
ठियोग खंड पेंशन वेलफ़ेयर एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी सदस्य। संवाद
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर )। खंड पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। ठियोग में कार्यकारिणी के चुनाव महासचिव जिला शिमला बीएल जस्टा की अध्यक्षता में हुए। इसमें सीता राम भारद्वाज को अध्यक्ष और तुलसी राम को वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया गया। इनके अलावा महामंत्री दुर्गा दत्त शर्मा, उप प्रधान शावंनू राम आजाद और राजेंद्र वर्मा को चुना गया। वहीं, दीप राम शर्मा को संगठन मंत्री, ओम प्रकाश शर्मा को कोषाध्यक्ष और दीपक शर्मा को संयुक्त सचिव चुना गया। ऑडिटर के रूप में श्यामा नंद शर्मा, प्रेस सचिव के रूप में नंद लाल और मुख्य सलाहकार के रूप में बीआर शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें