फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी को राहत पहुंचाना रोटरी का उद्देश्य : राजपाल

विज्ञापन
रोटरी क्लब रामपुर के साथ रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर राजपाल चर्चा करते हुए।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। आम आदमी और जरूरतमंद को मदद पहुंचाना रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य है। यह बात रामपुर पहुंचे जिला गवर्नर राजपाल ने कही। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब प्रदेश और देश में किसी भी विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहता है। रामपुर के समेज में कुल्लू जिले के बागीपुल में जब प्राकृतिक आपदा आई थी, तो रोटरी क्लब प्रभावितों के साथ खड़ा रहा। रोटरी क्लब रामपुर की एक पहल पर डिस्ट्रिक्ट रोटरी क्लब ने एक हजार जीआई शिट्स देने के लिए हामी भर दी। इतना ही नहीं जो भी प्राकृतिक आपदा में अपना घर और अपनों को खो चुके थे, उनके पास जाकर रोटरी क्लब के सदस्यों ने मदद दी। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब एक समूह नहीं बल्कि आम आदमी को राहत पहुंचने का एक जरिया है, जिसे वे लगातार पूरा कर रहे हैं। उन्होंने रोटरी क्लब रामपुर के अध्यक्ष दीपक सूद से कहा कि रामपुर मे जल्द ही आंखों का एक बड़ा शिविर लगाएं। इस मौके पर रोटेरियन पियुष आंनद, मनोज सोनी, जीआर नेगी, पवन सूद, सचिन सूद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें