फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में पांचवें दिन भी धरना जारी, नेताओं से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। स्थानीय मुद्दों को लेकर आनी में पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। जनता ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के नेताओं से इन मुद्दों पर अपनी चुप्पी तोड़ने की मांग की है। पदम प्रभाकर ने विधायक आनी, कुल्लू जिला परिषद अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। इन पत्रों में सब्जी मंडी, राष्ट्रीय राजमार्ग-305, बसों की कमी, खटारा बसें, दूध की समय पर अदायगी और सड़कों की दयनीय स्थिति जैसे पांच सूत्री मांगों पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर नेताओं का मौन दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय कांग्रेस पार्टी आनी के अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष और किसान सभा अध्यक्ष आनी को भी इन मुद्दों पर पत्र भेजे जाएंगे ताकि उनका रुख स्पष्ट हो सके। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि 15 अगस्त से पहले उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो आंदोलन को सड़कों पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें