फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का कल से जुब्बल-नावर-कोटखाई का तीन दिवसीय दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 9 अगस्त से जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विकास कार्यों का शुभारंभ और निरीक्षण करेंगे। वह जनसभाओं में भाग लेंगे तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। 9 अगस्त को मंत्री भोलाड़ में नवनिर्मित व्यायामशाला का उद्घाटन करेंगे। वह निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद क्यारा-भनवा संपर्क मार्ग के कार्य का भूमि पूजन होगा। मंत्री जिला स्तरीय राथल जातर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 10 अगस्त को रोहित ठाकुर टुनाधार टिक्कर में शहीद नाथू राम सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। वह टिक्कर में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे और लोगों की शिकायतें सुनेंगे। 11 अगस्त को शिक्षा मंत्री कवाल्टा संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन करेंगे। वह गिलटारी पंचायत के अंतर्गत कवाल्टा संपर्क मार्ग पर निर्मित पुल का उद्घाटन भी करेंगे। झालटा में धानसर और हढोट संपर्क मार्गों के उन्नयन कार्यों का भूमि पूजन होगा। दौरे के अंतिम चरण में मंत्री धानसर में दिवंगत विजय ठाकुर और दिवंगत अनिल चौहान की स्मृति में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वह स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें