फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में मुख्यमंत्री के आने पर संशय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होेने के चलते चिकित्सकों ने दी है आराम करने की सलाह
विज्ञापन

जिला प्रशासन अधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री को भेज चुका है निमंत्रण
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अस्वस्थ होने के चलते चिकित्सकों ने उनको आराम करने की सलाह दी है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को अधिकारिक तौर पर निमंत्रण पत्र भेजा गया है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। यहां तक कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कोई विशेष तैयारी भी यहां नहीं दिखाई दे रही है। बता दें कि हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री ही करते रहे हैं। इस वर्ष मुख्यमंत्री के न आने पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के शिरकत करने को लेकर भी कयास लगाएजा रहे हैं। वैसे अभी तक किसी का भी अधिकारिक तौर पर दौरा तय नहीं हुआ है। रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री से रेणुका दौरे को लेकर उनसे संपर्क साधा जा रहा है। उनकी इच्छा है कि मुख्यमंत्री ही रेणुका मेले का शुभारंभ करें। एक-दो दिन में दौरा तय होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें