फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कबड्डी मुकाबले में एकल विद्यालय टिक्कर रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू) । उपमंडल कुपवी के अंतर्गत तरांह में अभ्युदय यूथ क्लब ने खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। समापन अवसर पर शेर सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि और किरपा राम और इंद्रा गिरबाईक विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। लड़कों के कबड्डी प्रतियोगिता में एकल विद्यालय टिक्कर विजेता और एकल विद्यालय शाकुई दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के मुकाबले में भी एकल विद्यालय टिक्कर विजेता और एकल विद्यालय कांडा दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों के हाई जंप प्रतियोगिता में करनवीर प्रथम और संजय दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के मुकाबले में अनन्या प्रथम और गुंजन दूसरे स्थान पर रहीं। लड़कों के लॉन्ग जंप में कुलदीप प्रथम और प्रवीण दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में सिमरन प्रथम और सोनम दूसरे स्थान पर रहीं। लड़कों की दौड़ स्पर्धा में सूजल प्रथम और कार्तिक दूसरे स्थान पर रहा, लड़कियों में अनन्या प्रथम और अंजलि दूसरे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में अंचल अभियान प्रमुख सीमा समटा, संच प्रमुख रक्षा दरसाईक व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें