नेरवा (रोहड़ू)। फ्रेंड्स क्लब नेरवा की ओर से 15 जनवरी को फ्रेंड्स क्लब चैलेंजर ट्रॉफी की सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महाविद्यालय नेरवा में किया जाएगा। इसमें नाटी किंग कुलदीप शर्मा, लोक गायक हेमंत शर्मा, रमना भारती सहित कई अन्य स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों देंगे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे, जबकि हिमाचल प्रदेश जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चंद्रा विशिष्ट, सेवानिवृत्त तहसीलदार एचएल घेजटा व प्रदीप ठाकुर विशेष अतिथि होंगे।