रूटस कंट्री स्कूल के छात्र शुभम ठाकुर ने एशियन आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में लिया भाग। स्रोत : स
रूट्स कंट्री स्कूल का बढ़ाया मान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर बुशहर। रूट्स कंट्री स्कूल के छात्र शुभम ठाकुर ने प्रतिष्ठित एशियन आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 17 से 20 अगस्त तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चियोग गांव निवासी सोहन ठाकुर और रीतू ठाकुर के पुत्र शुभम ठाकुर ने इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। रूट्स कंट्री स्कूल विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है। शुभम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। विद्यालय प्रबंधन ने शुभम ठाकुर को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुभम की उपलब्धि यह संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है।