जेएनवी ठियोग में आयोजित मॉडल युवा ग्राम सभा में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में मॉडल युवा ग्राम सभा
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में मंगलवार को मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देवरीघाट पंचायत के प्रधान सुरेश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पंचायतीराज व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने ग्राम विकास, पंचायती राज व्यवस्था और नागरिक दायित्व पर चर्चा भी की। विद्यार्थियों ने स्थानीय विकास से संबंधित प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल ने प्रधान सुरेश वर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए प्रधान का धन्यवाद किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। मॉडल युवा ग्राम सभा ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में लोकतांत्रिक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि ये कार्यक्रम नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाते हैं।