फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दसवीं बोर्ड की परीक्षा में श्रुति ने 99.43 प्रतिशत अंक लेकर जिला में किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
98.86 अंक लेकर, पलक, कृतिका और नीतिश रहीं दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में सोलन जिले के निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले में श्रुति ने 99.43 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी की लहर है। परीक्षा में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां 98.86 प्रतिशत अंकों के साथ पलक, कृतिका और नीतिश ने संयुक्त रूप से जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत को दिया है। उधर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान ने भी सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी है।
कन्या स्कूल सोलन का 91.6 प्रतिशत रहा परिणाम
सोलन। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन का दसवीं का परीक्षा परिणाम 91.6 प्रशित रहा। विद्यालय की प्रिया भगनाल ने 97.71 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, यशाश्वी 96.28 प्रतिशत अंक से दूसरे और हिमांशी 94.41 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्या अल्पा मलिक ने छात्राओं अभिभावकों और शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में भी कड़ी मेहनत और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन


मन्नत ने स्कूल में किया टॉप
सोलन। राजवैद्य विद्याधर विद्यालंकार सरस्वती विद्या मंदिर, मॉल रोड सोलन का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा मन्नत ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान झटका। वहीं, नव्या ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और साक्षी ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। संवाद
एसवीएन स्कूल कुनिहार का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
कुनिहार(सोलन)। एसवीएन विद्यालय कुनिहार का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शानदार रहा। विद्यालय के आदित्य ने 700 में से 673 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सौरभ 666 अंक से दूसरे और आंचल 665 अंक तीसरे स्थान पर रहे। विशेष रूप से आदित्य, आंचल और अन्य छात्रों ने गणित व कंप्यूटर जैसे विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए। विद्यालय अध्यक्ष टीसी गर्ग और प्रधानाचार्य नीति चौधरी ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने सभी मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन

आर्यन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने चमकाया नाम
नालागढ़ (सोलन)। आर्यन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिड़ीवाला का दसवीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की दो छात्राओं, एंजेल चंदेल और खुशप्रीत ने 691 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में नौवां स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य जरनैल सिंह चंदेल ने मेधावियों को 5100-5100 रुपये देकर सम्मानित किया और स्कूल में एक दिन के अवकाश की घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें