संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के साथ लगते गांव रख राम सिंह स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 16 मई से किया जा रहा है। इसमें आचार्य अविनाश सांख्यान जी अपनी मधुर वाणी से कथा रूपी अमृत की वर्षा करेंगे। मंदिर कमेटी के कराधान कृष्ण संगर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर कमेटी की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 16 से लेकर 22 मई तक किया जा रहा है। 16 मई को भव्य कलश यात्रा दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी। कथा का समय प्रतिदिन 1:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक रहेगा। संध्या आरती प्रतिदिन सायं 7:00 से रात्रि 9:0 बजे तक होगी। पूर्णाहूति 22 मई को प्रातः 9:00 से 11:0 बजे तक होगी और उस दिन कथा का समय दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक रहेगा। उसके बाद विशाल भंडारा दोपहर बाद 3:00 बजे से देरशाम तक चलेगा।