फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नौणी विवि के गैर-शिक्षक पेंशनरों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
एरियर न मिलने पर चुनाव बहिष्कार की भी दी चेतावनी
विज्ञापन

एसोसिएशन ने बैठक कर प्रदेश सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये पर जताई नाराजगी
पेंशनरों ने कहा 2016 से लंबित है संशोधित एरियर का भुगतान भी अटका हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि के गैर-शिक्षक पेंशनर एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। सोमवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में पेंशनर्स ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संशोधित एरियर का भुगतान वर्ष 2016 से अटका हुआ है। पूर्व प्रधान मनी राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सदस्यों ने कहा कि जब भी विश्वविद्यालय प्रशासन से बकाया राशि की मांग की जाती है, तो बजट का अभाव बताकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। प्रशासन का तर्क है कि प्रदेश सरकार को बार-बार प्रस्ताव भेजने के बावजूद अतिरिक्त बजट जारी नहीं किया जा रहा है, जिससे भुगतान प्रक्रिया ठप पड़ी है। मनी राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री की हालिया घोषणाओं पर सवाल उठाते हुए कहा एक तरफ सरकार दावा कर रही है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स को उनका पूर्ण भुगतान एकमुश्त कर दिया गया है, तो दूसरी तरफ नौणी विवि के बुजुर्ग पेंशनर्स आज भी अपने हक के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने इसे 40 वर्षों की निस्वार्थ सेवा देने वाले वरिष्ठ नागरिकों का अपमान बताया। बैठक में पेंशनर्स ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि उनके बकाया एरियर का भुगतान तुरंत नहीं किया गया, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव का समस्त वरिष्ठ नागरिक अपने परिवारों सहित पूर्ण बहिष्कार करेंगे। इस बैठक में वरिष्ठ सदस्य कमल किशोर शर्मा, दिला राम चंदेल, मंगल सिंह, नारायण दत्त मिस्त्री, रमेश शर्मा, परस राम शर्मा और अरुण कुमार लांबा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें