फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्रीमद्भागवत कथा का समापन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई की 12 पंचायतों के सहयोग से हो रहा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल कोटखाई की 12 पंचायतों के सहयोग से सामूहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 8 मार्च से आरंभ हुआ था। कथा का समापन रविवार को होगा। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं।
आयोजक पंडित हरि कृष्ण ने बताया कि कथा के दौरान सुबह और शाम श्रद्धालुओं के लिए कथा और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है। 16 मार्च को सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ हवन-पूजन का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह सामूहिक धार्मिक आयोजन कोटखाई के बेवण से बाघी तक की 12 पंचायतों की जनता के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में भी सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता को मजबूत करना, लोगों के बीच आपसी भाईचारा बढ़ाना और क्षेत्र के विकास व उत्थान के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। इसके साथ ही कथा से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन

कथा में भमराड़ा के डॉ. विशाल भारद्वाज की ओर से प्रवचन किया जा रहा है। उनके प्रवचनों को सुनने के लिए प्रतिदिन दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे समापन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें