फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विधायक लोकेंद्र कुमार ने जांची श्री खंड महादेव यात्रा की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने श्रीखंड महादेव यात्रा के आठवें दिन यात्रा के पहले पड़ाव आधार शिविर सिंह गाड़ में व्यवस्थाएं जांची। इस दौरान उनके साथ पंचायत समिति अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर, आनी भाजपा महामंत्री नरोतम ठाकुर, चायल की प्रधान सुषमा कटोच और ग्राम केंद्र अध्यक्ष जाओं तुलसी राम ठाकुर मौजूद रहे। विधायक लोकेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी सुषमा सिंह के साथ पहले जाओं में माता चैलासनी माता के मंदिर में अपना शीश नवाया। उसके बाद श्रीखंड कैलाश लंगर कमेटी लैहरागागा , लंगर व्यवस्था भी जांची। इस दौरान उन्होंने श्रीखंड सेवा दल शिमला के सेवादारों संग पर्यावरण को हरा-भरा रखने के उद्देश्य से पौधरोपण किया। उसके बाद पैदल यात्रा करके आधार शिविर सिंह गाड़ में श्रीखंड सेवा समिति जुआगी के पंडाल पहुंचे और वहां भजन-कीर्तन में शामिल हुए। विधायक लोकेंद्र कुमार ने आधार शिविर सिंह गाड़ में यात्रियों के लिए प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम की व्यवस्था जांची और यात्रियों से भी बातचीत कर यात्रा मंगलमय होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने यहां के देवता गिरचाडू के मंदिर में आशीर्वाद लिया और हवन शांति में श्री खंड महादेव यात्रा सफलता पूर्वक संपन्न होने की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें