फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम बम भोले के जयकारों से आज गूजेंगे देवढांक, भूतेश्वर महादेव मंदिर

विज्ञापन
देवढांक गुफा मंदिर में शिवलिंग एक फाईल फोटो। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रामपुर उपमंडल के विभिन्न शिव मंदिर सज गए हैं। शिविरात्रि पर 21 फरवरी को शिव मंदिर सुबह जल्दी ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। निरमंड के साथ लगते देवढांक मंदिर और रामपुर के मुख्य बाजार में स्थित प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व की धूम रहेगी। श्रद्धालु दूर-दूर से मंदिर में महादेव के दर्शन को पहुंचेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन

महंत चिंतामणि दास महात्यागी ने बताया कि महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्य बाजार स्थित प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर रामपुर शिव दवाला में महाशिवरात्रि पर्व पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। वहीं, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि को लेकर 22 फरवरी को 11 बजे प्रात: मंदिर परिसर में राम चरित मानस के सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा और फिर शहरवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर 12:30 बजे से शुरू किया जाएगा। मंदिर के महंत चिंतामणि दास महात्यागी ने सभी भक्तजनों से तय कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है। सभी श्रद्धालु विशाल भंडारे में आकर भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें