रिकांगपिओ (किन्नौर)। शांगो गांव की बेटी शिवन्या नेगी का पीएमश्री एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल निचार के लिए चयन हुआ है। शिवन्या ने अपनी मेहनत, लगन और संकल्प के बल पर यह विशेष उपलब्धि हासिल की है। बेटी की इस शानदार सफलता पर पिता श्रवण कुमार और माता राधिका नेगी ने खुशी जाहिर की है। शिवन्या की उपलब्धि पर शांगो गांव में खुशी का माहौल है। सभी ग्रामीणों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।