कुमारसैन के जमैडा गांव में दो कमरों के मकान में लगी आग। संवाद
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
उपमंडल कुमारसैन की कोटीघाट पंचायत के जमैडा गांव में दो कमरों का मकान जल गया। आग से भीतर रखीं सेब की जालियां और कृषि मशीनें जल गईं। आग की यह घटना बुधवार शाम को हुई। पीड़ित दिवाकर शर्मा ने यह मकान अपने बगीचे में बनाया हुआ था। बगीचे की देखभाल करने के लिए वह स्वयं भी इस मकान में रहते थे। साथ ही मकान के भीतर सेब की जालियां और कृषि मशीनें रखी हुई थीं। दिवाकर शर्मा ने बताया कि इस घटना से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना स्थानीय पंचायत को दे दी गई है। प्रशासन को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। उधर, वीरवार को प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।