ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला ज्यूरी की कैडेट शिवांशिका शर्मा ने ऊना में आयोजित फायरिंग कैंप में प्रथम स्थान हासिल किया है। कैडेट ने बेहतर प्रदर्शन कर कोटला ज्यूरी कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस कैंप में हथियारों के संचालन, निशानेबाजी की तकनीकों और टीम वर्क का प्रशिक्षण दिया गया। महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला ज्यूरी के प्रबंधन एवं स्टाफ ने कैडेट शिवांशिका को बधाई दी है। शिवांशिका का धर्मशाला में लगने वाले कैंप के लिए चयन किया गया है।