फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिवाजी सदन ने जीता क्रिकेट का खिताब

Fri, 19 May 2023 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
डीएवी स्कूल दतनगर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। डीएवी स्कूल दत्तनगर में शुक्रवार को अंतर सदनीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता चौहान ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में शिवाजी और दयानंद सदन के बीच खिताबी मुकाबला हुआ।
इस मुकाबले में दयानंद सदन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सात ओवर में 39 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवाजी सदन ने आखिरी ओवर में लक्ष्य को हासिल कर प्रतियोगिता के विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

रोमांचकारी मैच में साहिल चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें