फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: शिमला के युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती; आठ सितंबर को इंटरव्यू

Tue, 01 Sep 2026 03:06 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।

सार

शिमला जिले के युवाओं के लिए ऑरो टेक्सटाइल बद्दी में मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती होगी। 8 सितंबर को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय रामपुर में कैंपस इंटरव्यू होगा। 10वीं और आईटीआई पास 18 से 28 वर्ष के महिला-पुरुष अभ्यर्थी पात्र हैं। चयनित युवाओं को 13,500 रुपये मासिक वेतन के साथ आवास की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
यह सांकेतिक तस्वीर है। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी का अच्छा अवसर आया है। ऑरो टेक्सटाइल बद्दी में मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 8 सितंबर 2026 को उप रोजगार कार्यालय रामपुर में कैंपस इंटरव्यू आयोजित होगा। भर्ती में 10वीं और आईटीआई पास 18 से 28 वर्ष की आयु वाले महिला और पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू
जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से आयोजित होने वाला कैंपस इंटरव्यू 8 सितंबर को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय रामपुर में शुरू होगा। इसमें बद्दी स्थित ऑरो टेक्सटाइल कंपनी मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेगी।

₹13,500 वेतन और रहने की सुविधा
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 13,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही चयनित युवाओं के लिए आवास की सुविधा भी उपलब्ध होगी। भर्ती में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन


कौन कर सकता है आवेदन
मशीन ऑपरेटर के पदों के लिए अभ्यर्थी का 10वीं या आईटीआई पास होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण भी अनिवार्य किया गया है। जिन युवाओं का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं है, वे eemis.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी जरूरी प्रमाणपत्रों के साथ बायोडाटा/रिज्यूम लेकर निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने पात्र युवाओं से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए 84101-84542 और 98160-21174 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें