फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शरोग बराड़ा को मिला नया पंचायत भवन

विज्ञापन
शरोग बराडा पंचायत भवन एंव सामुदायिक भवन को लोकार्पण करते विधायक मोहन लाल ब्राकटा ।
विज्ञापन
सामुदायिक भवन विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने 6 अप्रैल को किया था शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद यूज एजेंसी
रोहड़ू। पंचायत शरोग-बराड़ा को नया पंचायत भवन मिला। रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने वीरवार को 33 लाख की लागत से बने पंचायत सामुदायक केंद्र पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार विकास के प्रति हमेशा से गंभीर है। कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने रोहड़ू विधानसभा में अभूतपूर्व विकास किया है। वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य कर रहे हैं। वर्तमान सरकार सभी वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। विधायक ने कहा कि आज जो भवन बनकर तैयार हुआ है। इसका आम जनता को लाभ मिलेगा। विधायक ने जनता की समस्याओं को सुना और अधिकतर समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष जिला शिमला रविंदर ठाकुर, शरोग बराड़ा पंचायत के उपप्रधान कैलाश व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें