रामपुर बुशहर। उपमंडल की शिंगला पंचायत में 11 अगस्त को नेत्र शिविर लगेगा। शिविर सुबह 10 : 00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा। शिविर में नवकिरण आंखों के अस्पताल निरसू की टीम आंखों की जांच करेगी। टीम मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित करेगी। पंचायत प्रधान राज कुमार ने बताया कि 11 अगस्त को पंचायत में निशुल्क नेत्र शिविर लगेगा। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। संवाद