फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देव आगमन के साथ गवास गांव में शांतड़ी अनुष्ठान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
. नाचते-गाते पहुंचे खूंद, आसपास के गांवों में भी भारी उत्साह
विज्ञापन

. देवता गुड़ारू महाराज गवास को मानने वाले नौ गांवों के ग्रामीण कर रहे सामूहिक मेजबानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
रोहड़ू उपमंडल के गवास गांव में धार्मिक अनुष्ठान शांतड़ी का देवी-देवताओं के आगमन के साथ शुभारंभ हो गया। इस अनुष्ठान में क्षेत्र के प्रमुख आराध्य देवता गुड़ारू महाराज छुपाड़ी, गुड़ारू महाराज डिस्वाणी, महासू देवता अस्तानी, देवता पवासी भटवाड़ी और परशुराम महाराज समेत खूंद विशेष रूप से शामिल हुए। अनुष्ठान की मेजबानी देवता गुड़ारू महाराज गवास की ओर से की जा रही है। साथ ही देवता गुड़ारू महाराज गवास को मानने वाले नौ गांवों के ग्रामीण सामूहिक मेजबानी कर रहे हैं। शांतड़ी अनुष्ठान का आयोजन शांत महायज्ञ के एक साल बाद किया जा रहा है। अनुष्ठान के लिए मंदिर समेत पूरे गांव को देव परंपरा के अनुसार सजाया गया है। गवास गांव में शांत महायज्ञ का आयोजन जनवरी 2024 में किया गया था। उसी की तर्ज पर शांतड़ी अनुष्ठान के लिए भी लोग एक वर्ष से तैयारियों में जुटे हुए थे। गवास गांव निवासी सुरेंद्र माल्टू ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन के लिए ग्रामीणों ने साल भर पहले से चंदा एकत्रित करना शुरू कर दिया था। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल–नगाड़े और पूजा सामग्री की व्यवस्था शुरू कर दी थी। देवता के मोतमीन आशोक चौहान ने कहा कि इस बार लोगों के घरों पर खर्च पहले की तुलना में अपेक्षाकृत कम हुआ है। इसका मुख्य कारण यह है कि पिछले वर्ष शांत महायज्ञ के लिए घरों और रास्तों को पूरी तरह तैयार किया जा चुका था, इसलिए इस बार केवल जरूरी व्यवस्थाओं पर ही ध्यान दिया गया। अनुष्ठान में देव नृत्य, पारंपरिक लोकगीतों और धार्मिक रस्मों का दौर लगातार जारी है। शांतड़ी अनुष्ठान के सफल आयोजन से गवास गांव एक बार फिर आस्था और परंपरा के रंग में सराबोर हो उठा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें