फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डिसवानी में 31 दिसंबर से शुरू होगी देवता गुडारू महाराज का शांतड़ी महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय देव अनुष्ठान में शामिल होंगे पांच देवता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के अंतर्गत डिसवानी में देवता गुडारू महाराज का तीन दिवसीय पारंपरिक शांतड़ी महायज्ञ 31 दिसंबर से शुरू होगा। देव अनुष्ठान में चिउनी से देवता परशुराम, नडला से देवता परशुराम, रोहड़ू से देवता शिकड़ू महाराज, छुपाड़ी से देवता गुडारू और थली से देवता गुडारू महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। देवताओं का संग देवलुओं का नृत्य अनुष्ठान का मुख्य आकर्षण रहेगा। तीन दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन 31 दिसंबर को संघेड़ा रस्म के साथ देवताओं और देवलुओं का आगमन होगा। दूसरे दिन एक जनवरी को महायज्ञ में शिखा रस्म निभाई जाएगी। तीसरे दिन दो जनवरी को उछड़-पाछड़ रस्म के साथ देवताओं और देवलुओं की विदाई होगी। अनुष्ठान में देवताओं के साथ देवलु पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर नृत्य करेंगे। हजारों की संख्या में लोग अनुष्ठान को देखने डिसवानी में पहुंचेंगे। इसके लिए मंदिर कमेटी की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। मंदिर कमेटी के मोतमीन रविंद्र रिठवान ने बताया कि डिसवानी में वर्ष 2017 में देवता गुडारू महाराज का शांत महायज्ञ हुआ था। देव परंपरा के अनुसार, शांत महायज्ञ के कुछ सालों के बाद शांतड़ी अनुष्ठान करना अनिवार्य होता है, इसलिए देवता महाराज के आदेशानुसार यह अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। अनुष्ठान के सफल आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें