फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शांत महायज्ञ के लिए कमेटियों को सौंपी जिम्मेदारी, 16 नोडल अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
11 अक्तूबर को चूड़धार शिरगुल देवता के मंदिर में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू) । चूड़धार स्थित शिरगुल देवता के मंदिर में 11 अक्तूबर को शांत महायज्ञ होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए चूड़धार मंदिर कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने विभिन्न कमेटियां गठित कर 16 नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। शांत के लिए तहसीलदार चौपाल रेखा शर्मा और खंड विकास अधिकारी चौपाल विनीत ठाकुर को ठहरने की व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इनका सहयोग सेवा समिति के सदस्य प्रताप नेगी, दिनेश भंडारी, नंद राम मैहाइक और राजेंद्र झरटा करेंगे।
अस्थायी टेंट व्यवस्था के नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार चौपाल प्रशांत शर्मा नियुक्त किए हैं। इनका सहयोग वन परिक्षेत्र अधिकारी सरांह व कांडा बनाह, कानूनगो यशपाल सौह्ता और पटवारी सरांह व पुलबाहल करेंगे। कानून, यातायात व्यवस्था और पार्किंग के नोडल अधिकारी डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा को नियुक्त किया है, जिनका सहयोग एसएचओ चौपाल, नेरवा, कुपवी और कनिष्ठ अभियंता लोकनिर्माण विभाग मंडल चौपाल करेंगे। कार्यक्रम के दौरान बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता गोवर्धन सिंह दिलटा की होगी। उनका सहयोग बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता उपमंडल चौपाल, नेरवा और कुपवी करेंगे।
विज्ञापन

पेयजल व्यवस्था के नोडल अधिकारी जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा नियुक्त किए हैं। इनका सहयोग सहायक अभियंता जल शक्ति मंडल नेरवा, उपमंडल चौपाल और कुपवी करेंगे। सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रिंसिपल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल हरी शर्मा को दी है। इनका सहयोग प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा चौपाल और सरांह, प्रभारी एनएसएस और एनसीसी महाविद्यालय नेरवा, चौपाल, कुपवी, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल, सरांह, कुपवी व सचिव नगर पंचायत चौपाल और नेरवा करेंगे। चिकित्सा व्यवस्था के नोडल अधिकारी खंड चिकित्सा अधिकारी नेरवा गुरमेल सिंह नियुक्ति किए हैं। इनका सहयोग चिकित्सा अधिकारी सरांह, चौपाल, नेरवा और कुपवी करेंगे। मंदिर परिसर में दान पात्र की सुरक्षा और उचित व्यवस्था की जिम्मेदारी तहसीलदार चौपाल रेखा शर्मा को दी है और इनका सहयोग एसएचओ चौपाल करेंगे। खाद्य एवं भोजन व्यवस्था के नोडल अधिकारी निरीक्षक खाद्य आपूर्ति आतिश ठाकुर होंगे और इनका सहयोग प्रभारी गैस एजेंसी चौपाल वीरेंद्र शर्मा करेंगे। सड़क मार्ग पर कानून व्यवस्था तहसीलदार नेरवा विनोद कुमार देखेंगे और उनका सहयोग एसएचओ नेरवा और कनिष्ठ अभियंता लोकनिर्माण विभाग चौपाल और नेरवा करेंगे। बसों की उचित व्यवस्था एचआरटीसी नेरवा के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा करेंगे और उनका सहयोग अड्डा प्रभारी चौपाल, नेरवा और कुपवी करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए यातायात सुचारु बनाने की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता चौपाल राकेश ठाकुर को दी गई है और इनका सहयोग कनिष्ठ अभियंता लोकनिर्माण विभाग चौपाल, नेरवा और कुपवी करेंगे। चौपाल से मंडाह लानी तक निजी वाहनों, टेंपो ट्रेवलर की व्यवस्था सहायक अभियंता लोकनिर्माण विभाग नरेश अमरेट करेंगे और इनका सहयोग पटवारी नकौड़ापुल करेंगे। इसके अलावा इस महापर्व पर एक स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। इसके अध्यक्ष एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा, उपाध्यक्ष एसडीएम नारायण चौहान, समन्वयक सेवानिवृत्त तहसीलदार ओपी मेहता, सह समन्वयक तहसीलदार चौपाल रेखा शर्मा, सदस्य प्रधानाचार्य डिग्री कॉलेज चौपाल रविंद्र चौहान, सेवानिवृत्त शिक्षक जिला सिरमौर सुनील कमल और चूड़ेश्वर समिति चौपाल इकाई के अध्यक्ष प्रताप नेगी होंगे।

25 हजार से अधिक आ सकते हैं श्रद्धालु


एसडीएम ने कहा कि चूड़धार मे यह धार्मिक अनुष्ठान करीब 52 वर्षों के बाद आयोजित किया जा रहा है। अनुष्ठान में शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से करीब 25 हजार से अधिक श्रद्धालु शिरकत कर सकते हैं। यदि मौसम साफ रहा, तो आंकड़ा 30 हजार भी पार कर सकता है।
विज्ञापन

12 पालकियां पहुंचेगी चूड़धार

11 अक्तूबर को 11 बजे से लेकर एक बजे के बीच कुरुड़ स्थापित किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र से शिरगुल महाराज की 12 पालकियां चूड़धार आएंगी। चूड़धार में मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है। मंदिर में लकड़ी की अद्भुत नक्काशी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें