फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेमीफाइनल में पहुंची शंकर इलेवन ठंगी और ब्लैक बॉयज रामपुर टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोनी नेगी ने 69 और हर्ष कायथ ने खेली 68 रन की पारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के पाटबंगला खेल मैदान में लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हो गए हैं। ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर की ओर से अविनाश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। सोमवार को शंकर इलेवन ठंगी और ब्लैक बॉयज रामपुर टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश पाया। पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर और शंकर इलेवन ठंगी के बीच खेला गया। ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट खोकर 126 रन बनाए। डॉ. अक्षय कंवर ने 40 रन का योगदान टीम को दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी ठंगी की टीम ने दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। आठ विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश पाया। गोनी नेगी ने शानदार 69 रन बनाए। दूसरा मुकाबला ब्लैक बॉयज रामपुर और रोहड़ू रॉयल्स टीम के मध्य खेला गया। ब्लैक बॉयज की टीम ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में छह विकेट गंवा कर 185 रन बनाए। इसमें हर्ष कायथ ने ताबड़तोड़ 68 रनों की पारी खेली, जबकि रोहड़ू टीम 96 रन पर ढेर हो गई। ब्लैक बॉयज ने 89 रन से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें