फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 2.45 करोड़ से बनेगी शांगो-क्राबा वाया चमर्शो सड़क

Sat, 27 May 2023 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
काफनू स्कूल के विद्यार्थियों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते मंत्री जगत सिंह नेगी।
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को किन्नौर की दूरदराज की ग्राम पंचायत कटगांव में ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बागवानी मिशन के तहत जिला किन्नौर में 50 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों और बागवानों को 20 लाख पौधे आबंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बागवानी मंत्री ने जिले के बागवानों से अधिक से अधिक फसल तैयार करने का आह्वान किया। कहा कि सेब के साथ-साथ अन्य फसलों के उत्पादन की भी अपार संभावनाएं हैं। मंत्री जगत सिंह ने दो करोड़ 45 लाख रुपये की राशि से बनने वाली शांगो से क्राबा वाया चमर्शो संपर्क सड़क का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि जिले के दूरदराज गांव की जिन सड़कों के किनारे नालियां नहीं बनी हैं, वहां नालियों का शीघ्र निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कानगारंग सड़क को भी पुन: आरंभ किया जाएगा। उन्होंने युवक मंडल शांगो को पंचायत स्तर पर होने वाले सामुदायिक कार्यों के लिए आवश्यक सामान की खरीद के लिए स्वैच्छिक निधि से एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंद और भूमिहीन लोगों को नोतोड़ के तहत भूमि उपलब्ध करवाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त एफआरए के तहत भी लोगों को भू-पट्टे प्रदान करने के लिए किन्नौर जिला में एफआरए से संबंधित चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आगामी दिनों में किया जाएगा।
उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला काफनू में टीएलएम के तहत विद्यार्थियों की ओर से लगाई गई प्रदशर्नियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला काफनू के शिक्षकों को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर बधाई दी।
मंत्री जगत सिंह का विभिन्न ग्राम पंचायत प्रधानों, मंदिर कमेटियों, युवक और महिला मंडलों द्वारा संबंधित पंचायत पहुंचने पर पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी, उपमंडलाधिकारी निचार बिमला वर्मा, जिप सदस्य मीरा देवी, कटगांव पंचायत प्रधान शकुंतला, आशा, बीर सिंह, चंद्र गोपाल, पितांबर दास, सुखदेव नेगी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें