फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को मिले उनका हक वरना करेंगे आंदोलन : सुदामा

विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनरों को किया सम्मानित
विज्ञापन

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर ने मनाया पेंशन दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशन किसी की खैरात नहीं, यह हमारा सांविधानिक अधिकार है। पेंशनर सरकार से भीख नहीं मांग रहे हैं। यह बात रामपुर में पेंशन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रामपुर खंड के अध्यक्ष सुदामा मेहता ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार लंबित मांगों को पूरा करने के लिए गौर नहीं कर रही है। यदि जल्द लंबित मांगें पूरी नहीं की गई, तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। मंगलवार को पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर ने पेंशनर दिवस धूमधाम से मनाया। पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता हरबंस आनंद बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं मनीष आनंद विशेष अतिथि उपस्थित मौजूद रहे। समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामपुर ब्लॉक के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने पेंशनरों को संबोधित किया। उन्होंने पेंशनरों को पेश आ रहीं विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर सभी को अवगत करवाया। कार्यक्रम में पेंशनरों ने एरियर, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, डीए सहित विभिन्न लंबित मांगों को पूरा करने की सरकार से मांग उठाई। इस दौरान पेंशनरों ने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द समस्याओं का नहीं सुलझाया, तो मजबूरन सड़कों पर उतर कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। समारोह में एसोसिएशन की ओर से 80 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनर गोपाल जीत पालसरा, शकुंतला विमल, हेमा सूद, योग माया, गोपाल चंद, किशन बदरेल और शांति देवी सहित अन्य पेंशनरों को नवाजा गया। इस मौके पर कृष्ण कुमार शर्मा, अमोलक राज, बीआर भंडारी, राजेंद्र पालसरा, मोहन लाल, गोपाल मेहता सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें