फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसएफआई रामपुर ने डकोलढ़ में जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आएं सभी : राहुल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) रामपुर इकाई ने डकोलढ़ में जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री और कपड़े वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक सहायता पहुंचाना और समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करना था। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और भविष्य में सहयोग का भरोसा दिया। संगठन ने कहा कि वंचित वर्गों की सहायता करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। यह हर जागरूक नागरिक और संगठन की भी जिम्मेदारी है। एसएफआई रामपुर इकाई के सचिव राहुल विद्यार्थी ने कहा कि आज के दौर में जब समाज में आर्थिक असमानता लगातार बढ़ रही है, तब जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि एसएफआई केवल छात्रों के शैक्षणिक अधिकारों के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय रूप से कार्य करता है। संगठन आने वाले समय में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की लड़ाई संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके साथ ही जरूरतमंदों की सहायता करना भी संगठन का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है। इकाई ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आएं। समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में अपना योगदान दें। युवाओं को भी आगे आकर सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। यह सामूहिक प्रयास समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करेगा। संगठन ने सभी से इस नेक कार्य में सहयोग का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें