ठियोग में एसएफआई के सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। एसएफआई इकाई ठियोग की ओर से आयोजित चौथे सम्मेलन में शिक्षा के भगवाकरण, सांप्रदायिकरण एवं व्यापारिकरण के मुद्देे खूब गरमाए। सम्मेलन में एसएफआई जिला उपाध्यक्ष रमन ने कहा कि देश की सरकार शिक्षा पूरी तरह से निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही है, जिसका जीता जागता उदाहरण राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रारूप है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकल कमेटी अध्यक्ष शिखा वर्मा और जगदीश ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए इकाई हमेशा तत्पर रहेगी। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ छात्रों को लामबंद करते हुए सबको शिक्षा सबको रोजगार के नारों के साथ छात्र हित की लड़ाई को और तीव्र गति से लड़ा जाएगा। सरकारों की शिक्षा को बेचने वाली नीतियों के खिलाफ उग्र आंदोलन होगा।
17 सदस्यों की कमेटी गठित
एसएफआई के सम्मेलन में 17 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया, जिसमें शिखा वर्मा को लोकल कमेटी ठियोग की कमान सौंपी गई। वहीं जगदीश को सचिव चुना गया। इसमें सात सदस्य सचिवालय मंडल का चुनाव किया गया, जिसमें पंकज और सेजल को उपाध्यक्ष, सक्षम, संदीप को सह सचिव और शिक्षा वर्मा को सचिवालय सदस्या चुना गया। सरोज, सूरज, गौरव, दिनेश, अजय, रोहित, सरोज, हितेश और स्मृति को कमेटी सदस्य बनाया गया।