फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के मजदूरों को नहीं मिल रहा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटू के बैनर के तले जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कांट्रेक्टर वर्कर यूनियन इकाई जुब्बल में तैनात मजदूरों को छह महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। बुधवार को मजदूरों ने सीटू के बैनर के तले जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार की ओर से पिछले दो साल से ईपीएफ की कटौती नहीं की जा रही। वेतन मांगने पर मजदूरों को नौकरी से निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि 16 साल की सेवा देने के बावजूद मजदूरों को न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा है। मजदूरोंं को आईकार्ड और वर्दी नहीं दी जा रही है। मजदूरों को अवकाश और ओवरटाइम नहीं दिया जा रहा है और न ही वेतन स्लिप दी जा रही है। आरोप लगाया कि यहां पर श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि विभाग इस मामले में हस्तक्षेप कर मजदूरों की मांगों का समाधान करे। प्रदर्शन में सीटू राज्य उपाध्यक्ष अजय दुलटा, सीटू जिला उपाध्यक्ष सुनील मेहता सहित एसटीपी के मजदूर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें