फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में लगेंगे मापतौल विभाग के शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। मापतौल विभाग रामपुर की टीम 9 से 12 दिसंबर तक आनी उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में मापतौल यंत्रों की जांच और नवीनीकरण के लिए विशेष शिविर लगाएगी। विभाग ने सभी दुकानदारों, ढाबों और होटल संचालकों, सहकारी-अर्ध सहकारी समितियों और दूध उत्पादन केंद्रों को अनिवार्य रूप से अपने मापतौल उपकरणों के साथ शिविर में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षक पूजा मच्छान ने बताया कि 9 और 10 दिसंबर को श्वाड़ में शिविर लगेगा। इसमें करशेईगाड़, कोटासेरी, मुहान, टकरासी, कुंगश, कराणा, बिनन और कोठी सहित आसपास के क्षेत्रों के दुकानदारों के मापतौल यंत्रों की जांच होगी। उन्होंने बताया कि दुकानदार अपने साथ पिछला सत्यापन प्रमाणपत्र, बट्टे, तराजू, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मीटर, लीटर सहित सभी उपकरण लाएं, ताकि निर्धारित नियमों के अनुसार उनका सत्यापन और नवीनीकरण किया जा सके। वहीं, 11 और 12 दिसंबर को आनी के विश्राम गृह परिसर में शिविर लगेंगे। 11 दिसंबर को लुहाल, खनाग, शुश, रशांडी, सराली, चौकी, कमांद, खण्णी, खुन्न, कोहिला, बुछैर, लढागी, तराला, कुटवा, ओलवा, थनोग, पुनन, अमरबाग, गुगरा और चवाई क्षेत्र के दुकानदारों के यंत्रों की जांच की जाएगी। 12 दिसंबर को आनी कस्बा, नालदेहरा, बराड़, रवाह, रोपड़ी, शमशर, हरिपुर, निगान, समोली, बराड, कंडुगाड, जाबन, देवरी, जिखटी, निगाली-कैंची और आसपास के क्षेत्रों के मापतोल उपकरणों की जांच विश्राम गृह आनी में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें