फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आईटीआई कुमारसैन में स्टाफ की भारी कमी

विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुमारसैन। संवाद
विज्ञापन
संस्थान में प्रधानाचार्य सहित नौ पद पड़े रिक्त
विज्ञापन


हितेंद्र शर्मा

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। आईटीआई कुमारसैन इन दिनों स्टाफ कमी की समस्या से जूझ रहा है। संस्थान में प्रधानाचार्य समेत कुल 13 स्वीकृत हैं। इनमें 9 पद लंबे समय से खाली हैं। वर्तमान में केवल दो नियमित शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि एक शिक्षक आउटसोर्स और एक आईएमसी योजना के तहत सेवाएं दे रहे हैं। इस कमी के चलते शिक्षण और प्रशासनिक कार्यों में बाधाएं आ रही हैं, जिससे छात्रों की शिक्षा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। गौर हो कि आईटीआई कुमारसैन में कुल 6 ट्रेड और 8 यूनिट चल रही हैं। यहां 176 सीटें स्वीकृत हैं। वर्तमान में केवल 154 छात्र ही यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं। स्टाफ की कमी के चलते छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संस्थान में प्रशिक्षकों को एक साथ कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही हैं, जिससे न केवल उनके प्रदर्शन पर असर पड़ता है, बल्कि छात्रों को भी गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय ग्राम पंचायत डीब के प्रधान राजकुमार कौल ने बताया कि आईटीआई कुमारसैन में केवल स्थानीय 28 पंचायतों के ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य हिस्सों से भी छात्र आते हैं। यह संस्थान न केवल क्षेत्रीय तकनीकी शिक्षा में योगदान देता है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करता है। संस्थान में कुल 13 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से केवल चार ही भरे गए हैं। इनमें दो नियमित शिक्षक, एक आउटसोर्स शिक्षक और एक आईएमसी योजना के तहत कार्यरत शिक्षक शामिल हैं। इनमें शिक्षकों सहित चौकीदार और चपरासी के पद भी शामिल हैं। इन पदों की रिक्तता के कारण संस्थान के प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य गैर शैक्षणिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ती समस्याओं को देखते हुए पंचायत ने सरकार से अपील की है कि संस्थान में खाली पदों को शीघ्र भरा जाए। स्थानीय लोगों और छात्रों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरा जाए। इस संदर्भ में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


शिक्षा
व्यवस्था हो रही प्रभावित

आईटीआई कुमारसैन में लंबे समय से चली आ रही स्टाफ की कमी ने संस्थान की शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित किया है। प्रशासन और सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण मिल सके। वर्तमान ठियोग आईटीआई के प्रधानाचार्य जनकराज वर्तमान में आईटीआई कुमारसैन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें